US Senate Bill: भारत पर 100% टैरिफ लगा सकेंगे ट्रम्प: अमेरिकी संसद में बिल पास

US Senate Bill

US Senate Bill: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया।

Advertisement

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने मंगलवार को 214-211 वोट से बिल को अंतिम वोटिंग के लिए आगे बढ़ाया था। अमेरिकी सीनेट अगस्त में इसे 86-11 वोट से पास कर चुकी है।

यह भी पढ़े: हरियाणा ओलिंपिक संघ ने 28वें राज्य खेलों की तैयारी शुरू करने की दी मंजूरी

बिल के पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े। बिल अब व्हाइट हाउस जाएगा। ट्रम्प के साइन करते ही यह कानून बन जाएगा। इसे आधिकारिक तौर पर लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 नाम दिया गया है।

रूस से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाले 5 देशों की अमेरिकी लिस्ट में चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हर 180 दिन में इस लिस्ट का आकलन करेंगे।

यह भी पढ़े: बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

भारत रूस को छोड़कर दूसरे देशों से तेल खरीदे (US Senate Bill)

रूस से आने वाले तेल पर प्रतिबंध या टैरिफ का दबाव बढ़ता है तो भारत को दूसरे देशों से तेल खरीदना पड़ेगा। यह महंगा पड़ सकता है, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है।

यह भी पढ़े: USA में पढ़ाई के बाद जॉब के लिए ₹1 करोड़ देने होंगे

भारत रूस से तेल खरीदता रहे

अमेरिका के 100% टैरिफ का सीधा असर भारत के निर्यात बिल पर पड़ सकता है। इससे भारतीय सामान अमेरिका में महंगा हो जाएगा। अमेरिकी खरीदार सस्ता विकल्प ढूंढेंगे, जैसे बांग्लादेश, वियतनाम, मैक्सिको, चीन। नतीजतन भारत के टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, लेदर, समुद्री उत्पाद, केमिकल्स समेत कई चीजों के ऑर्डर घट जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button