Haryana के 3 शहरों में दो दिन मौसम रहेगा शुष्क: तापमान 35°C से ऊपर

imd

IMD: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। राज्य के 3 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 36.2°C तापमान महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं नारनौल में 35.6°C और चरखी दादरी में 35.1°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Advertisement

जरूर पढ़े: बादली बलिदान दिवस पर किया वादा हुआ पूरा: ग्राम कौल में भव्य मूर्ति स्थापना एवं अनावरण

रात के तापमान की बात करें, तो सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 19.9°C भिवानी में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 15.2°C महेंद्रगढ़ में रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में 12 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

रातें भी हो रहीं गर्म

राज्य में रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। भिवानी में 19.9°C के साथ सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम, रोहतक, अंबाला और हिसार में भी रात का तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे रात के समय भी हल्की गर्माहट महसूस हो रही है।

जरूर पढ़े: कमाल का है प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

12 शहरों में तापमान 33 डिग्री से ऊपर (IMD)

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें महेंद्रगढ़ 36.2°C के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा नारनौल 35.6°C, चरखी दादरी 35.1°C, गुरुग्राम 35.0°C, भिवानी (AWS) 35.0°C और हिसार 34.9°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं नूंह 34.8°C, भिवानी 34.5°C, गुरुग्राम 34.5°C, पलवल 34.4°C और गुरुग्राम 33.5°C रहा।

जरूर पढ़े: CM योगी के हर पात्र को आवास देने की मुहिम के तहत तेज गति से हो रहा काम

मौसम रहेगा खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डॉगर के अनुसार हरियाणा में 12 मार्च तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। 11 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की बादलवाई देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवाओं की दिशा में बदलाव होगा और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button