तू लांग मैं लाची फेम गायिका मन्नत नूर सूरजकुंड आएंगी: फरीदाबाद में पहली बार देंगी प्रस्तुति

Mannat Noor: फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में तू लांग मैं लाची’ फेम गायिका मन्नत नूर (Mannat Noor) अपनी कला का जलवा बिखरने के लिए आ रही है। 3 फरवरी को मेले की छोटी चौपाल पर उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज
पर्यटकों को मिलेगा भरपूर मनोरंजन
मन्नत नूर की प्रस्तुति से मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को नई ऊंचाई मिलेगी। देश-विदेश से आए पर्यटक और संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाएंगे। टूरिज्म विभाग ने पर्यटकों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने कराई हरियाणवी सिंगर के साथ ‘Tauba Tauba’
कौन है गायिका मन्नत नूर
मन्नत नूर पंजाब की मशहूर और लोकप्रिय गायिका हैं, जिन्हें असली पहचान सुपरहिट पंजाबी गाने ‘लांग लाची’ से मिली। इस गाने ने न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। मन्नत नूर का जन्म 6 मई 1991 को पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) जिले में हुआ। मन्नत नूर सिर्फ पंजाबी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी गायकी का लोहा मनवा चुकी हैं। आज वह युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय चेहरा हैं और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सफल गायिकाओं में गिनी जाती हैं।




