करनाल की इनेलो युवा टीम ने सुरजीत पहलवान का किया जोरदार स्वागत
INLD youth team of Karnal gave a warm welcome to Surjeet wrestler

INLD: इनेलो में सुरजीत पहलवान को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष सुरजीत पहलवान युवा जिला प्रधान महासचिव छपनू नरवाल के कार्यालय पर पहुंची, जहां पर करनाल की युवा इनेलो टीम ने उनका फूल मालाओं व बुके देकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रधान महासचिव छपनू नरवाल ने की।
पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल थे एक युग पुरुष
इस मौके पर सुरजीत पहलवान ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है। वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का जो साथ व प्यार उन्हें मिला है। वे सदा उनके ऋणी रहेंगे। वह वादा करते है कि उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे और ताऊ देवी लाल व पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं सुरजीत पहलवान ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल एक युग पुरुष थे। उन्होंने हरियाणा प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। चौ. देवीलाल ने जीवनभर किसानों व कमेरे वर्ग के लिए आवाज उठाई तथा संघर्ष किया।
Also Read This: हरियाणा खेलों और खिलाड़ियों को और आगे ले जाएंगे बेनिवाल : रामदयाल बलडी
INLD: पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
चौ. देवीलाल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संस्था थे। हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन ताऊ देवी लाल की देन है। वहीं इस अवसर पर छपनू नरवाल ने कहा कि सुरजीत पहलवान के जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। वह सुरजीत पहलवान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर युवा हल्का प्रधान लाला नरवाल, अमरीक सिंह बांसा, करनाल युवा हल्का प्रधान दीपक पंडित, कृष्ण मान, गोल्डी संधू, माली नरवाल, सम्मन विर्क, अनमोल शर्मा, कृष्ण कश्यप व सुखबीर राणा सहित इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




