हरियाणा के पहलवानों का 15 जनवरी से शुरू होगा मुकाबला: कुश्ती का महासंग्राम

PWL: हरियाणा के खिलाड़ियों का दमदार खेल कुश्ती दुनिया में परचम लहरा रहा है। इन्हीं खिलाड़ियों के दम पर PWL प्रो रेसलिंग लीग का 5 वीं बार 15 जनवरी से आगाज होने जा रहा है। जिसमें बड़ दिग्गज खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। ओलंपियन अमन सहरावत से लेकर, हिंद केसरी हेवी वेट पहलवान दिनेश भी रेसलिंग लीग के मैदान मैं उतरेंगे।
इस लीग में हरियाणा के बड़े दिग्गज पहलवान आमने सामने होंगे। प्रो रेसलिंग लीग ने अपने बहुप्रतीक्षित PWL 2026 से पहले आधिकारिक टीज़र जारी कर भारत की इस प्रमुख फ्रेंचाइज़-आधारित कुश्ती प्रतियोगिता की ज़बरदस्त वापसी का माहौल तैयार कर दिया है।
Also Read This: बार-बार वीडियो देखने के बाद भी नहीं भरेगा मन
अखाड़े में दिखेंगे बड़े रेसलर
जिनमें से दो झज्जर जिले के रहने वाले हैं और तीसरा अंतिम पंघाल हांसी जिला और चौथा सुजीत कलकल दादरी जिले का रहने वाला है। इन खिलाड़ियों के PWL के लिए बोली में बेस प्राइस भी रखे गए थे।
Also Read This: सपना चौधरी का सुपरहिट गाना: 64 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज
ओलंपिक मेडलिस्ट और हिंद केसरी भी खेलेंगे PWL
PWL में खेलने के लिए यूं तो हरियाणा से कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदा गया है लेकिन इनमें 4 बड़े नाम हैं जिनमें से दो झज्जर जिले के रहने वाले हैं। ओलिंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत और दिनेश धनखड़ हिंद केसरी। अमन सहरावत ने पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर दुनिया में नाम कमाया है और अब PWL में अखाड़े में भी उतरने जा रहे हैं।
Also Read This: जिस्मफरोशी से क्या एक्ट्रेस ने की मोटी कमाई?
हरियाणा के खिलाड़ी सबसे महंगे
हरियाणा की मिट्ट से निकले रेसलर आज दुनिया में अपना नाम चमका रहे हैं। हरियाणा के बड़े खिलाड़ियों को रेसलिंग PWL के ऑक्शन में 1 करोड़ 55 लाख में खरीदा गया है। अमन सहरावत को मुंबई ने 51 लाख, अंतिम को यूपी ने 52 लाख, सुजीत को दिल्ली ने 52 लाख और दिनेश धनखड़ को पंजाब की टीम ने 36 लाख में खरीदा है।




