Haryana में कड़ाके की सर्दी से राहत: किसानों को हल्की सिंचाई की सलाह

IMD: हरियाणा में हल्की बारिश होने के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। औसत अधिकतम तापमान में भले ही 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन यह सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस पलवल में रिकॉर्ड किया गया, जो 30 डिग्री के बेहद करीब है।
जरूर पढ़े: भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता लिखित पर्चियां जलाकर जताएंगे रोष
फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही तापमान का यह स्तर सामान्य से अधिक गर्मी की आहट दे रहा है। कई जिलों में दिन के समय धूप तेज रही, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ा। इससे गेहूं पर असर पड़ सकता है। 30 डिग्री से ऊपर तापमान गेहूं पर असर डाल सकता है। राहत की बात है कि अभी न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
हल्की सिंचाई करने की सलाह
किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में हल्की सिंचाई का प्रबंधन तापमान को ध्यान में रखते हुए करें और गेहूं व सरसों की फसल में नमी संतुलन बनाए रखें।
जरूर पढ़े: आज ₹3,759 बढ़ी चांदी, ₹2.57 लाख प्रति किलो कीमत
25 डिग्री से ऊपर तापमान (IMD)
प्रदेश में हिसार में तापमान 25.2, नूंह में 28.0, महेंद्रगढ़ 25.6, रोहतक 25.4, सिरसा 25.5, भिवानी 27.7, फरीदाबाद 28.2, गुरुग्राम 26.3, करनाल 25.9, पानीपत 25.9, पलवल 29.2, सोनीपत 26.4 और कैथल में तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में भी बढ़ोतरी
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस करनाल और सारागढ़ (सोनीपत) के कैनाल रेस्ट हाउस में रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 9.4 डिग्री, हिसार में 10.3 डिग्री और अंबाला में 11.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। अधिकांश जिलों में रात का पारा 10 से 13 डिग्री के बीच रहा।




