हरियाणा ने रचा इतिहास! 47वीं सीनियर नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

Throwball: हरियाणा की थ्रोबॉल टीम ने 47वीं सीनियर नेशनल थ्रोबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा और कर्नाटक की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए कर्नाटक को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
थ्रोबॉल परिवार में खुशी की लहर (Throwball Championship)
इस शानदार उपलब्धि के बाद पूरे हरियाणा के खेल जगत, विशेषकर थ्रोबॉल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से टीम को लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जगह-जगह जश्न का माहौल है।
Also Read This: हरियाणा ओलिंपिक संघ ने 28वें राज्य खेलों की तैयारी शुरू करने की दी मंजूरी
इस ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा थ्रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री समर सिंह कल्याण एवं महासचिव श्री बलवान सिंह एवं सह सचिव रामदयाल बलड़ी ने टीम के खिलाड़ियों से फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें शानदार जीत की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम के कोच श्री लेहरी जी एवं श्री पवन जी के कुशल मार्गदर्शन, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने आज इस सपने को हकीकत में बदल दिया। पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों की मेहनत रंग लाई और हरियाणा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बादशाहत साबित की।
Also Read This: Meenu Beniwal के सेवा संकल्प से नीलोखेड़ी में मानवता को मिली नई सांस
हरियाणा थ्रोबॉल एसोसिएशन की पूरी टीम जल्द ही इस विजेता टीम का भव्य स्वागत करेगी तथा खिलाड़ियों और कोचों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के इन खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और जुनून से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।




