छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही: पूर्व मंत्री ने पोस्टर विवाद को बताया राजनीतिक षड्यंत्र

Haryana News

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर में राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग करते हुए जगह-जगह लगाए गए पोस्टरों के मामले में आज पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस पूरे विवाद को अपने खिलाफ एक राजनीतिक साजिश करार दिया है।

Advertisement

पूर्व मंत्री गोयल ने कहा कि यह पूरा विवाद अंबाला शहर के गांव बहबलपुर में बने अंबेडकर भवन से जुड़ा है, जो पंचायत और तीन लोगों के बीच का आंतरिक मामला है।

पीड़ितों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

गांव बहबलपुर के दलजीत, प्रीतम और कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पंचायत के साथ मिलकर झूठे केस दर्ज कराए। उन्हें बार-बार जेल भेजा गया और उनकी जमीन छीनने के प्रयास हुए। थक-हार कर उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखा और शहरभर में पोस्टर लगाकर न्याय की मांग की।

Haryana News: पोस्टर में लगाए गंभीर आरोप

पोस्टरों में पूर्व मंत्री पर सत्ता का गलत इस्तेमाल करने, जमीन हथियाने और पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालकर झूठे मुकदमे दर्ज कराने जैसे आरोप लगाए गए हैं। ये पोस्टर अंबाला शहर के सेक्टर 7, मानव चौक, आईटीआई चौक और सिविल अस्पताल जैसे प्रमुख इलाकों में लगाए गए। जिन्हें कई जगह समर्थकों द्वारा फाड़ा भी गया।

सरपंच प्रतिनिधि भी उतरे पूर्व मंत्री के समर्थन में

वहीं गांव के वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि किरपाल सिंह भी पूर्व मंत्री के समर्थन में आए। उन्होंने कहा कि ये तीनों लोग बीते 15 वर्षों से अंबेडकर भवन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की ओर से डीसी अंबाला को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया गया है कि इस विवाद से असीम गोयल का कोई लेना-देना नहीं है।

गांव ने एकजुट होकर दिया समर्थन

गांव के लोगों ने पंचायत के समर्थन में आकर कहा कि यह एक व्यक्तिगत विवाद को राजनीतिक रंग देने की कोशिश है। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि असली दोषियों की पहचान हो सके और सच सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button