आलसी लोगों को इस बच्चे को देख आ जाएगी शर्म: खुद को रखता है 6 साल की उम्र में भी फिट

adwikpaul

adwikpaul: आज के समय में फिटनेस एक ऐसा सब्जेक्ट बन गया है जिसमें अधिकतर लोग अपना इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। कुछ लोग घर पर एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग जिम जाते हैं। मगर हर ग्रुप में कुछ लोग ऐसे होते ही हैं, जो आलसी होते हैं। उनसे मेहनत बिल्कुल भी नहीं किया जाता है और कुछ पूछो तो उनके अपने बहाने भी तैयार रहते हैं। कुछ लोग बोलेंगे कि फिट होकर क्या ही करना है, मैं पहले से ही फिट हूं आदि। तो उन लोगों के लिए ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। उस वीडियो को आप उनके साथ साझा कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Advertisement

Also Read This: नीरज चोपड़ा पहली बार 90 मीटर भाला फेंक एशिया के सिर्फ तीसरे एथलीट बने; जर्मनी के वेबर ने छीना गोल्ड

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक 6 साल का बच्चा सुबह 5:20 पर उठता है। उसके पापा उससे पूछते हैं कि जिम जाना है या फिर छुट्टी कर लें मगर बच्चा जाने के लिए बोलता है। इसके बाद वो समय पर जिम पहुंचता है और वहां अलग-अलग एक्सरसाइज करता दिखता है। स्ट्रेचिंग, ट्रेडमिल समेत वो बच्चा वो सभी एक्सरसाइज करता है जो उसकी उम्र के मुताबिक है और वो फिट रह सकता है। रात को भी सोने से पहले चेहरे को बर्फ वाले पानी से धोता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Also Read This: नींबू पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से क्या होता है! जानें सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर adwikpaul नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर दिन उसे ऑप्शन दिया जाता है और वो हर एक दिन अनुशासन को चुनता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मेरे हर रोज प्रैक्टिस करने की प्रेरणा है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे से अच्छा रूटीन है इसका। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई शर्म आ गई इस बच्चे को देखकर।

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button