अक्षय कुमार की 22 साल पुरानी HIT अंदाज का बना सीक्वल, नजर आए तीन नए चेहरे: कौन हैं एक्टर्स?

Akshay Kumar: अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘अंदाज’ (2003) आज भी कफी पसंद की जाती है। इस फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं और आज भी इसके गाने छाए रहते हैं। सालों गुजर जाने के बाद भी जब कभी अंदाज टीवी पर आती है तो दर्शक इसे देख ही लेते हैं। अब इस फिल्म का सीक्वल भी आ गया है, जिसका नाम है अंदाज 2। जी हां, इस शुक्रवार को ‘अंदाज 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें तीन नए चेहरे नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अंदाज 2 के ये तीन नए स्टार कौन हैं।
कौन हैं अंदाज 2 में नजर आए नए स्टार?
2003 में रिलीज हुई अंदाज में जहां तीन नामी कलाकार यानी अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता नजर आए थे, वहीं ‘अंदाज 2’ में तीन ऐसे चेहरे नजर आए हैं, जिनके बारे में दर्शकों को शायद ही ज्यादा जानकारी हो। इन तीन स्टार्स के नाम हैं आयुष कुमार, नताशा फर्नांडिस और अकाएशा वत्स, खास बात तो ये है कि इन तीनों ही स्टार्स में से कोई भी बॉलीवुड के फिल्मी घराने से ताल्लुक नहीं रखता। जी हां, अंदाज 2 के तीनों स्टार आउटसाइडर हैं।
Akshay Kumar: इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
आयुष कुमार की बात करें तो वह एक एक्टर, मॉडल और डांसर हैं। ‘अंदाज 2’ से पहले आयुष कुमार, अभिषेक बच्चन स्टारर ‘दसवीं’ में भी काम कर चुके हैं। वहीं नताशा फर्नांडिस की बात करें तो वह सुनील की फिल्म ‘एक हसीना थी एक दीवाना था’ में नजर आई थीं। अकाएशा वत्स की बात की जाए तो ये उनकी पहली फिल्म है। यानी अंदाज 2 इन तीनों ही कलाकारों के लिए अलग-अलग अनुभव होने वाला है।
Also Read This: ‘तेरा यार विलेजर’ गाने पर सपना ने हिलाया पूरा हरियाणा: डांस वीडियो हुआ सुपरहिट
अंदाज 2 का ट्रेलर
बीते दिनों ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, लेकिन इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। बिना किसी हो-हल्ला के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया और अब फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, ऐसे में आने वाले समय पर पता चलेगा कि फिल्म को दर्शकों से क्या रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये अंदाज की ही तरह सफलता हासिल कर पाएगी या नहीं।
2003 में रिलीज हुई थी अक्षय कुमार स्टारर अंदाज
साल 2003 में रिलीज हुई अंदाज की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar), प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता लीड रोल में नजर आए थे। अक्षय ने फिल्म में राज का किरदार निभाया था, जो बचपन से अपनी दोस्त काजल (लारा दत्ता) से प्यार करता है। लेकिन, काजल राज से प्यार नहीं करती और वह करण (अमन वर्मा) से शादी कर लेती है, मगर उसकी मौत हो जाती है। इसी बीच राज की मुलाकात, जिया (प्रियंका चोपड़ा) से होती है, जो राज से प्यार करने लगती है, तभी राज को पता चलता है कि काजल जिया की भाभी है और उसके पति की मौत हो चुकी है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर ये फिल्म उपलब्ध है।
NEWS SOURCE Credit: indiatv




