आज चांदी हुई ₹7,725 महंगी: सोना पहुंचा ₹741 बढ़कर ₹1.37 लाख

Gold Rate: चांदी आज यानी 6 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 7,725 रुपए बढ़कर 2,44,788 रुपए हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,37,063 रुपए किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 741 रुपए बढ़कर 1,36,909 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,36,168 रुपए पर था।
Also Read This: ‘ठुमका लाख लाख’ गाने पर कशिश चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस
चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण
सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
Also Read This: स्टेज पर एक एक स्टेप के साथ बोली ‘शक्की बलमा’
Gold Rate: गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण
अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।
Also Read This: सब्जी व मशरूम उत्पादन से किसानों की आय में हो रही उल्लेखनीय वृद्धि
बढ़ सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई।




