अगले कुछ महीने में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate: साल 2025 सोने के मामले में ऐतिहासिक साबित हो रहा है। सोने के दाम रोजाना कुछ न कुछ रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस साल की शुरुआत सोने के दामों में बढ़ौतरी के साथ हुई और सोना इतना बढ़ा कि एक लाख को क्रॉस कर गया। फिर वहां से अब सोना गिरना शुरू हो गया है। ऐसे में भविष्यम में सोने के दामों को लेकर चिंता बनी हुई है।
सोने के आभूषणों की खरीद घटी
2025 में भारत में सोने (Gold Rate) के आभूषणों की खरीद घटी है। देश में सोने के खरीदारी में ज्वेलरी का हिस्सा पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हुआ है। यह 16 साल में पहली बार हुआ है। इतना कम सोना 16 साल बाद खरीदा गया है। लोगों ने हल्के गहने बनवाए हैं। यह सब सोने के दाम बढ़ने के कारण है।
Gold Rate: सोने के दामों में उतार चढ़ाव
इस साल सोने के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सोना इस साल की शुरुआत में 80 हजार से कम था। सोने के दाम इस साल 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़े। इतनी बढ़ौतरी के बाद सोने के दामों में गिरावट का दौर चालु है। फिलहाल सोना (Gold Rate)7 प्रतिशत तक गिर चुका है।
जमकर हुआ सोने में निवेश
जहां एक ओर सोना खरीदने वालों में आम लोगों की कमी आई तो वहीं, दूसरी ओर निवेशकों का प्रतिशत बढ़ा है। सोने में निवेश करने वाले 7 प्रतिशत बढ़े हैं। यह भी दस साल का रिकॉर्ड टूटा है। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए इसमें निवेश किया है। सोने के दाम (Gold Rate Down) भी ज्यादा निवेश के कारण ही बढ़ रहे थे।
दाम कम होने से आम ग्राहक खुश
हर कोई शुभ अवसर पर सोने की खरीद करना चाहता है। ऐसे में ये मौका उनके लिए बेहद फायदेमंद हो गया है जिनके घर परिवार में हाल ही में कोई शादी होने वाली है। सोने की कम हुई कीमतों के बीच वह लोग बेझिझक होकर खरीदारी कर सकते हैं। ऐसे समय में कम हुइ सोने की कीमतों से उनकी जेब पर पड़ने वाला भार कुछ हद तक कम हो गया है।
कितने का होगा दस ग्राम सोना
सोने के दाम हाल में गिर रहे हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना इतना नहीं गिरेगा। सराफा कारोबारी राहुल वर्मा का मानना है कि फिलहाल सोने के दाम मुनाफावसूली के कारण कम हुए हैं। वहीं, बाजार में टैरिफ वॉर कम हुआ है खत्म नहीं। टैरिक को 90 दिन के लिए हॉल्ड किया गया है, यह फिर से लागू होगा तो सोने के दाम (Gold Rate) फिर रफ्तार पकड़ेंगे। ऐसे में सोने के दाम नवंबर तक 1 लाख को फिर से क्रॉस कर जाएंगे। वहीं, नवंबर में त्योहार भी हैं तो सोने की मांग बढ़ने से भाव बढ़ेंगे ही।




