गांव कालरों में लगभग 1.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास: हरविन्द्र कल्याण

Harvinder Kalyan

Harvinder Kalyan: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को गांव कालरों में लगभग 1.20 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र तथा लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण का शिलान्यास किया। गांव में पहुंचने पर गांववासियों ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ व फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

Advertisement

Also Read This: सपना चौधरी के ऐसे डांस को देख धड़का फैन्स का दिल

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण (Harvinder Kalyan) ने कहा कि उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि हर गांव हर क्षेत्र का ज्यादा विकास हो और विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि हल्के के सभी 104 गांव मेरा परिवार हंै। हरियाणा सरकार ने पिछले कार्यकाल में भी करोड़ों रुपये से विकास कार्य करवाएं हैं, उसमें चाहे लड़कियों के लिये स्कूल बनवाना हो, कॉलेज का निर्माण करवाना हो, आईटीआई, एनसीसी अकादमी का निर्माण, मैडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो, शुगर मिल का निर्माण, रिंग रोड के निर्माण के कार्य सहित ऐसे बहुत से कार्य हैं जो इस क्षेत्र की तरक्की में सहयोग करेंगे।

हमारी सरकार अस्पतालों, पुलों, सड़कों, स्कूलों सहित सभी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से करनाल तक रेपिड रेल चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई विकास कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है तथा जल्द ही उन्हें भी करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिये प्रेरित किया। हमारी सरकार द्वारा योग्य युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी प्रदान की जा रही है। आज गरीब का बच्चा भी अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी पा रहा है।

Also Read This: कर्म करते हुए आगे बढ़ो: मनोहर लाल

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांव में 80 लाख रुपये की लागत से 0.75 एकड़ में बनने वाला यह सामुदायिक केन्द्र गांव वासियों के लिये काफी लाभदायक सिद्ध होगा। गांववासी यहां पर अपने सामाजिक कार्य कर सकेंगे। इस सामुदायिक केन्द्र में 140 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सामुदायिक केन्द्र में दो कमरों के अलावा रसोई तथा शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button