हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, दो जिलों में सर्दी की पहली बारिश

imd

IMD: चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज और कल राहत मिलने की संभावना नहीं है। जीटी रोड बैल्ट के जिलों में सुबह से ही कहीं हल्का तो कहीं गहरा कोहरा छाया हुआ है। इससे विजिबिलिटी प्रभावित है। पानीपत, फरीदाबाद और इनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। सर्दी के मौसम की यह पहली बारिश है।

Advertisement

Also Read This: दिल्ली में जहां हुई पत्थरबाजी, मस्जिद के पास उसके कागज नहीं: 113 साल पुराने पेपर गायब

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं।

राजस्थान से सटे 7 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह जिले शामिल हैं। वहीं वीरवार की बात करें तो 8 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। यहां अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया।

Also Read This: क्या भारत पर 500% टैरिफ लगा सकता है अमेरिका: रूसी तेल की वजह से भारत पर पहले से 25% टैरिफ

हरियाणा सरकार मौसम को लेकर एक्टिव हुई

वहीं सर्दी को देखते हुए हरियाणा सरकार भी एक्टिव हो गई है। सरकार ने वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत गाड़ियों को 40 किमी प्रति घंटा तक रखने को कहा गया है। रोडवेज ड्राइवरों को खास हिदायत दी गई है। यदि निर्देशों का उल्लंघन हुआ तो विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं, हरियाणा सरकार ने कोल्ड वेव एक्शन प्लान लागू किया है।

Also Read This: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 78 हजार तक की सब्सिडी

IMD: तापमान 5 डिग्री तक गिरा

हरियाणा में शीत लहर के कारण दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। आज अंबाला और हिसार में तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। इसी तरह करनाल में पारा 4.8 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 5.9 और रोहतक में 4.4 डिग्री तक तापमान गिर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button