मगन सुहाग सुसाइड केस में आज सुनवाई: आरोपी पत्नी दिव्या और बॉयफ्रेंड दीपक कोर्ट में रहेंगे मौजूद

Magan Suhag

Magan Suhag: रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस में आज कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान आरोपी पत्नी दिव्या व उसके कथित प्रेमी दीपक सोनवने भी मौजूद रहेंगे। पुलिस ने दिव्या के साथ आरोपी दीपक की चार्जशीट भी कोर्ट में जमा करवा दी है।

Advertisement

Also Read This: हिंदू स्टूडेंट्स की पढ़ाई अटकी, मुस्लिमों के एडमिशन का विरोध

मगन सुसाइड केस में कोर्ट ने जांच अधिकारी ASI संजय कुमार को दीपक की चार्जशीट पेश करने के लिए कहा था। जांच अधिकारी ने कोर्ट के आदेश पर दीपक की चार्जशीट को कोर्ट में जमा करवा दिया, जिसके आधार पर कोर्ट में आज सुनवाई होगी। क्योंकि आरोपी दिव्या की चार्जशीट पहले ही कोर्ट में जमा हो चुकी है।

गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था। मगन की वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने केस दर्ज करके दिव्या को काबू किया था, जबकि मामले में आरोपी दीपक को हाईकोर्ट से राहत मिल गई और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

Also Read This: बंगाल में RSS का पॉइंटर प्लान, हर हिंदू के घर तक पहुंचे BJP

पहले पति को पैसे देकर की थी सेटलमेंट (Magan Suhag)

मगन से शादी करने से पहले दिव्या का पहले पति विक्की से एक बेटा है, जो अपने पिता के पास रहता है। विक्की भी मुंबई में रहता है। मगन ने मरने से पहले जो वीडियो बनाई, उसमें साफ कहा कि उसे शादी के डेढ़ साल बाद दिव्या की पहली शादी के बारे में पता चला। पता चलने के बाद दिव्या के पहले पति को पैसे देकर सेटलमेंट की गई। दिव्या ने अपने पहले पति से बिना तलाक लिए मगन से दूसरी शादी की थी।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button