इंद्री पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: विधायक व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

CM Naib Saini

CM Naib Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत दिल्ली जाते हुए इन्द्री में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के नजदीक कुछ देर के लिए रूके। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इन्द्री में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौके पर मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल पूछा।

Advertisement

Also Read This: Jyoti Malhotra ने पाकिस्तान पहुंचाई ये जानकारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Saini) ने इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप से 23 मई को लाड़वा में आयोजित राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर भी बातचीत की। विधायक ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि लाडवा में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और इस जयंती समारोह को लेकर सभी कार्यकर्ताओं एवं लोगों में उत्साह का माहौल बना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि महर्षि कश्यप जयंती समारोह में हरियाणा के विभिन्न स्थानों से सर्व समाज के लोग लाखों की संख्या में पहुंचेंगे।

Also Read This: मदरसा बोर्ड का फैसला; मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर

इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार मुंजाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, राममेहर व अनिल चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर बतान, महेन्द्र सिंह पंजोखरा, अमित गोयल, राजेन्द्र मिढडा, सरपंच एसोसिएशन इन्द्री के प्रधान प्रताप सिंह, विक्रम जोगी, जोनी शर्मा, विपिन कुमार, बदरपुर के सरपंच पवन कुमार,सुखबीर सिंह, जसविन्द्र सिंह, जयपाल, सुरजभान, बालक राम, सुमित सैनी, अनुज गर्ग सहित भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button