Haryana में कई जिलों में आज सुबह फिर घना कोहरा: तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

imd

IMD: हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच आज राहत भरी सुबह देखने को मिली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय पानीपत व सोनीपत और आसपास के जिलों में कोहरा है।

Advertisement

जरूर पढ़े: Haryana में एक फरवरी को फिर से बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

दूसरी तरफ आज रात से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कल 1 फरवरी को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Also Read This: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

यहां-यहां बारिश का अनुमान (IMD)

मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), फरीदाबाद और पलवल जिले शामिल हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के छिटपुट इलाकों में बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button