कंधे से कंधा मिलाकर लडेगें सोहाना गांव के ग्रामीणों की लड़ाई

BKU

BKU: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) इन्द्री विकास खंड इकाई से जुडे कार्यकर्ताओं का जत्था सोहाना धरना पर नारेबाजी करते हुए अपना समर्थन देने पहुंचा। मंगलवार को पहुंचे जत्थे की अगुवाई भाकियू इन्द्री खंड के प्रधान दिलावर सिंह डबकोली व कुरूक्षेत्र जिला के प्रभारी नेकी राम मढ़ाण ने संयुक्त रूप से की। धरने पर पहुंचे जत्थे ने हमारा भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगा कर धरने पर बैठे सोहाना गांव के ग्रामीणों में जोश भर दिया।

Advertisement

Also Read This: यूट्यूबर ज्योति आतंकी हमले से पहले गई थी पहलगाम-पाकिस्तान; जासूसी का आरोप

इस मौके पर भाकियू (BKU) प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, जिला प्रचाार मंत्री सतबीर सिंह मढाण, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान विशेष तौर पर मौजूद रहे। भाकियू के बैनर तले गांव सोहाना गांव के रकबे में चल रहा धरना सातवें दिन में प्रवेश कर गया है। बुद्ववार को विकास खंड निसिंग इकाई के भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जत्था धरने पर पहुंच कर समर्थन देने पहुंचेगा। निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड़ पर रास्ता बनाए जाने की मांग को लेकर लगातार ग्रामीण धरने पर डटे हुए है। जत्थे की अगुवाई कर रहे किसान नेता नेकी राम मढ़ाण व दिलावर सिंह डबकोली ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रास्ते की मांग पूरी होंने तक भाकियू का एक एक कार्यकर्ता आंदोलनकारी ग्रामीणों के साथ कंधा से कंधा मिला कर मजबूती के साथ खड़ा है।

Also Read This: आतंकियों के 2 मददगार जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए; पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप

हरियाणा सरकार द्वारा जब तक करनाल रिंग रोड़ पर रास्ते को बनाया नहीं जाता तब तक हरहाल में भाकियू के बैनर तले शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी सूरत में यहां से धरना नही हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद्वी पर है। एक एक भाकियू कार्यकर्ता मजबूती के साथ इस आंदोलन के प्रति समर्पित है। इस अवसर पर भाकियू कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना, नेकीराम गढ़ी बीरबल, सतबीर, राम किशन, रतनलाल, सतीश कुमार रींडल, राजपाल रींडल, दिलावर सिंह, जगमाल डबकोली, विरेंद्र सिंह, चूहड सिंह, जोगिंद्र सिंह, संजीव कुमार में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button