Haryana में एक फरवरी को फिर से बारिश-ओलावृष्टि की संभावना: न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

IMD: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
Also Read This: चांदी अपने सर्वोच्च शिखर पर: 10 फीसदी बढ़ गए 24 घंटे में दाम
तापमान की बात करें तो बारिश और ओलावृष्टि का असर अधिकतम तापमान में साफ देखा जा सकता है। नारनौल में दूसरे दिन भी तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
Also Read This: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगा इतने करोड़ का फटका
फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम के समय ठंड और बढ़ेगी, वहीं दिन के समय धूप निकलेगी। मगर 31 जनवरी को दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।
1 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम सक्रिय होगा और अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में ज्यादातर स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।




