Haryana में कोहरे और बारिश का मौसम: पूरे प्रदेश में 25 को बरसात

IMD: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार 25 जनवरी तक राज्य का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। आज बुधवार को जीटी रोड बेल्ट पर के हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है। तापमान की बात करें तो रात के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं, जबकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। 20 जनवरी को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज हुआ।
Also Read This: 2 दिन कोहरे के बाद बारिश का दौर
25 डिग्री पहुंचा पारा
अधिकतम तापमान की बात करें तो हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि 20 जनवरी को औसत अधिकतम तापमान में करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी यह सामान्य से लगभग 4 से 5 डिग्री अधिक रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस भिवानी (AWS) में दर्ज किया गया।
Also Read This: “तेरी आँखों का यो काजल” गाने पर स्टेज पर मटक मटक कर नाची सपना चौधरी
IMD: न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट
हरियाणा में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 20 जनवरी को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के आसपास बना रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस सोनीपत में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भिवानी में 5.5 डिग्री और हिसार में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
Also Read This: ‘ठुमका लाख लाख’ गाने पर कशिश चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस
अधिकतर स्थानों पर होगी बारिश
डॉ. खीचड़ ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 से 24 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है, जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। इससे रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा रहने तथा दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।
NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar




