हरियाणा के 4 जिलों में आज फिर कोहरे का यलो अलर्ट: 22 जनवरी से बदलेगा मौसम

imd

IMD: हरियाणा में मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरी हरियाणा के चार जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कैथल, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

Advertisement

कई इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं तो कहीं कोहरा पड़ रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कोहरे का असर केवल उत्तरी हरियाणा के चार जिलों तक ही सीमित रहेगा। वहीं 22 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते बारिश हो सकती है।

Also Read This: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

अधिकतम शहरों का तापमान 20 डिग्री पहुंचा

जनवरी आधी बीत जाने के बाद अब तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम व अधिकतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में शीत लहर नहीं चलने का अनुमान भी लगाया है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह कहीं पर भी शीतलहर नहीं चलेगी। इससे लोगों को ठंड का एहसास कम होगा।

Also Read This: “तेरी आँखों का यो काजल” गाने पर स्टेज पर मटक मटक कर नाची सपना चौधरी

IMD: बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 22 जनवरी से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते प्रदेश में कुछ स्थानों पर 22 जनवरी से 24 जनवरी तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button