हरियाणा में लोहड़ी पर विजिबिलिटी जीरो, घनी धुंध: 5 जिलों में कोल्ड डे का रेड अलर्ट

imd
हरियाणा में लोहड़ी पर विजिबिलिटी जीरो, घनी धुंध

IMD: हरियाणा में लोहड़ी पर राज्य में घनी धुंध पड़ रही है। करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल फतेहाबाद और सिरसा में सुबह विजिबिलिटी जीरो रही। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह में सीवियर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने, अत्यंत घना कोहरा छाने और पाला गिरने की आशंका जताई गई है।

Also Read This: हरियाणा में स्टूडेंट सुसाइड रोकेगा हॉयर एजूकेशन

Advertisement

मंगलवार सुबह सोनीपत सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार का न्यूनतम तापमान 1.5, नारनौल 1.8, करनाल और महेंद्रगढ़ में 2 डिग्री रहा। आज औसत न्यूनतम तापमान में -0.2°C की गिरावट है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से -3.5°C नीचे है।

Also Read This: बंगाल में RSS का पॉइंटर प्लान, हर हिंदू के घर तक पहुंचे BJP

बचाव के उपाय (IMD)

मौसम विभाग ने इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्ट के जरिए चेतावनी जारी की है कि घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी, जिससे यातायात और विमान सेवाओं पर असर पड़ सकता है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से फ्लू, नाक बहना और फ्रॉस्ट बाइट (त्वचा का सुन्न या काला पड़ना) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पर्याप्त मात्रा में गर्म तरल पदार्थ पिएं और विटामिन-सी युक्त फल खाएं।

Also Read This: दुर्भाग्य से देश में आज भी मंदिर पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें मौजूद

9 के बाद होगी बारिश

हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 16 जनवरी तक मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान थोड़ा गिर सकता है और दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के कुछ इलाकों में पाला भी पड़ सकता है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और देर रात हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है। 16 और 19 जनवरी की रात को दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button