बीच में युवा छोड़ रहे डिग्री, हरियाणा में स्टूडेंट सुसाइड रोकेगा हॉयर एजूकेशन: चार जिलों के प्रिंसिपल लेंगे गुरुग्राम में ट्रेनिंग

Higher Education: हरियाणा हाॅयर एजूकेशन कॉलेज स्टूडेंट के सुसाइड रोकने के लिए गंभीरता दिखा रहा है। कॉलेजों के प्रिंसिपल को सुसाइड रोकथाम के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके लिए पहले चरण में चार जिलों के प्रिंसिपलों को गुरुग्राम के हिपा प्रबंधन संस्थान में बुलाया गया है।
Also Read This: बंगाल में RSS का पॉइंटर प्लान, हर हिंदू के घर तक पहुंचे BJP
कई कॉलेज छात्र अपने मानसिक स्वास्थ्य के साथ संघर्ष कर रहे हैं, डिग्री अपूर्णता दर और आत्महत्याओं में वृद्धि में योगदान दे रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य से निपटने की रणनीतियों और पेशेवर मदद लेने में आने वाली बाधाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए विश्वविद्यालय, हिपा और उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार संयुक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन कर रहे हैं। हॉयर एजूकेशन निदेशालय ने फरीदाबाद, पलवल, झज्जर और गुरूग्राम के 30 प्रिंसिपल को पत्र लिखकर कहा है कि विश्वविद्यालय/कॉलेज के छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य इन दिनों परिसरों में एक बड़ा मुद्दा है।
Also Read This: पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिश में; सेना का काउंटर अटैक
सिखाई जाएंगी बारीकियां (Higher Education)
कॉलेजों के प्रिंसिपलों को मास्टर ट्रेनर के तौर पर तैयार करने के लिए उन्हें आठ सत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें तनाव में जी रहे छात्रों की पहचान, उनकी समस्या के निदान, ऐसे समय में टीचरों की भूमिका, उनकी जिम्मेदारी और दायरा, सुरक्षा जैसी चीजों पर डिस्कस किया जाएगा।
Also Read This: दुर्भाग्य से देश में आज भी मंदिर पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें मौजूद
दो दिन चलेगी ट्रेनिंग
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर 15 व 16 जनवरी को हिपा कैंपस गुरूग्राम में ट्रेनिंग होगी। कार्यशाला का उद्देश्य ड्राफ्ट मॉड्यूल को अंतिम रूप देना और निर्माण के लिए एक संरचित ढांचा विकसित करना है। मास्टर ट्रेनर, जो बाद में कॉलेजों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
NEWS SOURCE Credit: Daink Bhaskar



