हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करनाल में किया ध्वजारोहण

Independence Day

Independence Day: हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शुक्रवार को करनाल की नई अनाज मंडी में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय परिसर में शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समारोह स्थल पर पुलिस के विशेष वाहन में परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एएसपी कांची सिंघल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी आर्मी विंग, स्काउट व गाइड्स की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली।

Advertisement

Also Read This: फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर ने बताया अवसाद को कैसे करें कम

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पहलगाम घटना के बाद 7 मई को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने पाकिस्तान की जमीं पर आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त किया। ऑपरेशन महादेव चलाकर सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों का सफाया कर दिया।

दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर भारत (Independence Day)

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि अक्तूबर 2014 से जून 2025 तक सरकार 410 शहीदों के आश्रितों को नौकरी दे चुकी है। चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सेना की भर्ती के लिए सशस्त्र बल तैयारी संस्थान खोलने का निर्णय लिया है। 1857 में अंबाला से निकली स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी की स्मृतियों को संजोने के लिए सरकार वहां भव्य शहीदी स्मारक का निर्माण कर रही है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक व सैन्य शक्ति में ही नहीं बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी दुनिया में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं

विधानसभा उपाध्यक्ष ने म्हारा गांव-जगमग गांव, हर घर नल से स्वच्छ जल, मुफ्त यात्रा के लिए हैप्पी कार्ड योजना आदि का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए गंभीर है। बिना खर्ची-बिना पर्ची के अब तक एक लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन ले रहे हैं। उन्होंने लाडो सखी योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना की उपलब्धियों पर भी प्रकार डाला। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अब तक 2 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। सात शहरों में ई-बस सेवा शुरू की गई है। लोगों से आह्वान किया भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्व में अग्रणी बनाने के लिए हर चुनौती का मुकाबला करने का संकल्प लें।

Independence Day: इन स्कूलों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी, गुरुकुल नीलोखेड़ी के छात्रों द्वारा मलखम्ब तथा पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, डी.ए.वी स्कूल पुलिस लाइन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, डी.ए.वी. मधूबन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राजकीय स्कूलों की छात्राओं का हरियाणवी नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, युत्र वीरांगनाओं, पद्मश्री अवार्डी, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button