भारत को रूस से मिलेगा ब्रह्मोस से लैस वॉरशिप

Pahalgam Attack

Pahalgam Attack: रांची में मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के 3 दिन पहले PM मोदी के पास इंटेलिजेंस का इनपुट था। इसलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं की।

Advertisement

रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई के अंत (28 मई) में सौंपा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून में इसे आधिकारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह जंगी जहाज ब्रह्मोस मिसाइल से लैस होगा। जो रडार की पकड़ में भी नहीं आएगा।

Pahalgam Attack: आज की बड़े अपडेट्स

1. पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन सेट बरामद किया है।

2. राहुल गांधी हरियाणा के करनाल में नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार से 1 घंटा 35 मिनट तक मुलाकात की।

3. चिनाब नदी पर बने बगलिहार डैम का पानी पाकिस्तान के लिए रोक दिया। कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है।

4. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत नियंत्रण रेखा (LoC) पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button