PM Modi के भाषण की ये 12 बड़ी बातें! देशी हथियार सबसे कारगर: पाकिस्तान की गुहार पर ही किया सीजफायर

 

PM Modi
image source google

PM Modi: 12 मई की रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश के नाम 22 मिनट का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने 1400 शब्द बोले। जिनमें ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला, पाकिस्तान और आतंकवाद, परमाणु हथियार, सेना, PoK, सीजफायर के हालात, स्वदेशी हथियार, सिंधु जल समझौता, पाकिस्तान से बातचीत, आतंक पर भारत की नीति और नए दौर की जंग जैसे 12 अहम मुद्दों पर भारत का रुख साफ किया।

Advertisement

Also Read This: आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया

PM Modi के भाषण के मायने इन 12 पॉइन्ट्स में…

1. हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा है।

2. निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने, बेरहमी से मार डाला।

3. ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है।

4. आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है।

5. बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने… ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटीज।

6. 100 से अधिक खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया।

7. जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई, भारत ने उस पर विचार किया।

8. कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा।

9. एज वॉरफेयर में श्रेष्ठता, मेड इन इंडिया हथियारों की प्रामाणिकता सिद्ध।

10. टेरर और टॉक, एक साथ नहीं हो सकते। ‘टेरर और ट्रेड, एक साथ नहीं चल सकते।

11. पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।

12. अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो टेरेरिज्म और PoK पर ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button