कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता होने पर RJD का तंज: जानिए क्या कहा?

Gas Cylinder Price: अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1723.50 रुपये में मिलेगा. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पहली तारीख से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें (Gas Cylinder Price) घटा दी हैं. सिलेंडर की कीमत में ₹24 की कटौती की गई है. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती को लेकर लेकर RJD ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है.
Also Read This: कोरोना से धड़ाधड़ हो रही लोगों की मौतें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए आंकड़े
राजद ने X पर लिखा- आधी मिले ना पूरी पावे! मोदी के वादों के सपने में आम आदमी मर मर जावे!! ना महंगाई घटती है! और ना ही आय बढ़ती है! मोदी के दावों के चक्कर में आम जनता तिल तिल मरती है.” वहीं RJD ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो लगी हुई तस्वीर भी शेयर की है. जिसमें लिखा है- ”महंगाई कम करने का वादा करके आया था वो कहां गया उसे ढूढ़ो.”

Also Read This: सपना चौधरी के लटके झटके 8 साल बाद फिर आए लोगों को याद: आप भी देखें Video
इसके अलावा कोलकाता में ये 1826 रुपये का, मुंबई में 1674.50 रुपये (LPG Cylinder Price In Mumbai) का और चेन्नई में घटकर 1881 रुपये का हो गया है. यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों के लिए राहत भरी है. वहीं दूसरी ओर कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है.
NEWS SOURCE Credit: lalluram