Rashmika Mandanna ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी: वायरल खबर को गलत बताया

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा को लेकर आज एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर 2 फरवरी को उदयपुर में शादी को लेकर वायरल हुई। वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैंस में यह खबर आग की तरह फैल गई कि यह कपल आज यानी 2 फरवरी 2026 को उदयपुर के सिटी पैलेस में सात फेरे ले रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही खबर वायरल हुई, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने खुद इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी और साफ कहा कि 2 फरवरी को किसी भी शादी की योजना नहीं है।
जरूर पढ़े: तू लांग मैं लाची फेम गायिका मन्नत नूर सूरजकुंड आएंगी
बनाया गया शादी तैयारियों का दावा
सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम वीडियो अचानक से वायरल हुआ जिसमें उदयपुर सिटी पैलेस की सजावट के वीडियो दिखाए गए। वीडियो में दो लड़कियों ने कैमरे के सामने फूलों, झाड़ू-बालियों, रंग-बिरंगे डेकोरेशन और शानदार सजावट से भरे पैलेस में शादी की तैयारियों का दावा किया। फैंस ने मान लिया कि लंबे समय से अफवाहों में रहते यह कपल आज शादी के बंधन में बंधने वाला है। कई स्थानीय सोशल टिप्पणी और चर्चा में यह दावा भी किया गया कि होटल और पैलेस प्रबंधन ने भी तैयारी को गुप्त शादी बताया।
जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज
रश्मिका की टीम द्वारा यह भी बताया गया कि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ और इवेंट्स को लेकर मीडिया में बिना आधिकारिक जानकारी के कुछ भी स्वीकार या खारिज नहीं कर रहे।
नए डेट की चर्चा और संभावित समारोह
हालांकि रश्मिका ने 2 फरवरी वाले शादी वाले दावे को नकार दिया, लेकिन अब खबरें हैं कि कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शादी की असली तारीख 26 फरवरी 2026 हो सकती है। इस दिन को लेकर भी फिलहाल दोनों कलाकारों या उनके PR टीम ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।




