Gold Rate: सोने व चांदी की कीमतों में आज फिर जबरदस्त तेजी, आइए जानें अपने शहर का रेट

Gold Rate: देशभर में सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिये हैं। सोने और चांदी के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। बीते एक साल में सोने ने 74 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है और चांदी ने 164 प्रतिशत तक महंगी हुई है। इससे निवेशकों को खूब लाभ मिला है। वहीं खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है। आज 15 जनवरी को भी दोनों कीमती (Gold Silver Rate) धातुओं के रेट में बंपर उछाल आया है।
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। साल 2025 में भी सोने ने तगड़ा रिटर्न दिया था और अब नए साल में दोनों कीमती धातुओं के रेट नए शिखर पर जा पहुंचे हैं। नए साल में अब तक चांदी (Silver Rate Hike) 48 हजार रुपये किलो से ज्यादा महंगी हुई है। वहीं सोना 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के बहुत करीब पहुंच गया है।
Also Read This: क्या अमेरिका की धमकी के बाद पीछे हटा ईरान
फिर महंगा हुआ सोना
आज देश के विभिन्न शहरों में सोने और चांदी के रेट (Sone Chandi Ka Rate) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज 15 जनवरी की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं, मुंबई में गोल्ड का रेट 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने (Gold Price) का हाजिर भाव 4,640.13 डॉलर प्रति औंस पर है।
प्रमुख शहरों में सोने का रेट
Also Read This: ‘ठुमका लाख लाख’ गाने पर कशिश चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold rate today in india) 1,32,010 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में गोल्ड का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) उछलकर 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Also Read This: स्टेज पर एक एक स्टेप के साथ बोली ‘शक्की बलमा’
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 132160 – 144160
मुंबई 132010 – 144010
अहमदाबाद 132060 – 144060
चेन्नई 132010 – 144010
कोलकाता 132010 -144010
हैदराबाद 132010 – 144010
जयपुर 132160 – 144160
भोपाल 132060 – 144060
लखनऊ 132160 – 144160
चंडीगढ़ 132160 – 144160
चांदी का आज का रेट
चांदी की कीमतों (Silver rate) में सोने से भी ज्यादा तेजी दर्ज की जा रही है। बीते कई दिनों से सिल्वर में आए दिन रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। आज 15 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत उछलकर 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। चांदी (Chandi ka rate) 3 लाख रुपये किलो के बहेद करीब है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव ने पहली बार 91 डॉलर प्रति औंस का मार्क क्रॉस किया है और 91.56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड पर है।




