Bank Holiday: बैंक अगले सप्ताह इतने दिन रहेंगे बंद: जाने से पहले कर लें चेक

Bank Holiday

Bank Holiday: साल 2026 का पहला महीना जनवरी अब अपने आखिरी दौर में है और जल्द ही फरवरी की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अगर आप जनवरी के बचे हुए दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। ऐसा करने से आप बंद पड़े बैंक (bank closed) के कारण होने वाली परेशानी से बच सकते हैं और अपना काम समय पर निपटा पाएंगे। जनवरी का महीना खत्म होने से पहले अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

Advertisement

Also Read This: गणतंत्र दिवस पर सताएगी सूखी ठंड

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI bank holidays list) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर देता है। इस लिस्ट में यह साफ तौर पर बताया जाता है कि किस तारीख को, किन शहरों में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें।

आज बैंक हॉलिडे (Bank Holiday)

आज 26 जनवरी है और देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे भारत में आज बैंकों में अवकाश रहेगा। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की सांस्कृतिक और सैन्य ताकत (Cultural and military strength of the country) की झलक देखने को मिलेगी।

Also Read This: क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला: तेजी से बढ़ रहा जंगी बेड़ा

27 जनवरी बैंक हॉलिडे

26 जनवरी के बाद अगले दिन यानी मंगलवार, 27 जनवरी को भी देश के कई राज्यों और शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल (nationwide bank strike) का ऐलान किया है। 27 जनवरी की हड़ताल का असर मुख्य रूप से सरकारी बैंकों पर पड़ सकता है। ऐसे में इस दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने की संभावना है, जबकि देश के बड़े प्राइवेट बैंक (private bank) इस हड़ताल से प्रभावित नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button