Silver Rate: चांदी अपने सर्वोच्च शिखर पर: 10 फीसदी बढ़ गए 24 घंटे में दाम

Silver Rate: चांदी-सोने से भी ज्यादा रिटर्न दे रही है। बीते साल सोने ने जहां 74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है वहीं चांदी 164 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है। अब साल 2026 में भी सिल्वर निवेशकों को मालामाल कर रही है। जनवरी 2026 में चांदी (Chandi ka rate) में तूफानी तेजी दर्ज की गई है। दुनिया में अब चांदी अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गई है। आज 26 जनवरी को चांदी (Silver Rate Hike) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कॉमेक्स पर चांदी आज 110 डॉलर प्रति औंस के पार जा पहुंची है। आईये जानते हैं भारतीय रूपये में चांदी कितने रुपये किलो महंगी हुई।
जरूर पढ़े: Haryana में IMD का 18 जिलों में अलर्ट: आज बारिश के आसार
कहां तक जाएगा चांदी का रेट
वहीं अगर भारतीय रूपये में चांदी (Silver Rate) की कीमतों की बात करें तो आज 26 जनवरी को 32,857 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। जीएसटी और इंपोर्ट ड्यूटी लगाकर लगभग चांदी का रेट (Silver Rate Today) 3 लाख 60 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है। यह 4 लाख रुपये किलो के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।
चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर एक्सपर्ट अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं कि चांदी भविष्य में कितनी महंगी होगी। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2026 में सिल्वर (Chandi Ka Bhav) 4.20 लाख रुपये किलो हो सकती है। वहीं कई 4 लाख रुपये से नीचे रहने का भी दावा कर रहे हैं।
जरूर पढ़े: क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला: तेजी से बढ़ रहा जंगी बेड़ा
10 फीसदी महंगी हुई चांदी
आज 26 जनवरी को चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिली है। कॉमेक्स (COMEX Silver Rate) पर खबर लिखने तक चांदी 111.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। इसका मतलब यह है कि आज एक दिन में सिल्वर 10 फीसदी तक महंगी हुई है।
चांदी ने दिया 255.36% का रिटर्न
रॉकेट की स्पीड से बढ़ते चांदी के दामों (Silver Price) ने सोने की चमक का फीका कर दिया है। बीते पांच दिनों में चांदी ने लगभग 25.17% का रिटर्न दिया है वहीं अगर मंथली बेसिस पर देखें तो चांदी 43.56% तक उछली है और पिछले तीन महीनों में सिल्वर ने 128.09% का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है, जबकी साल 2024 में चांदी ने केवल 56.96% का रिटर्न दिया था।
आए दिन ही नहीं अब चांदी हर मिनट महंगी हो रही है। इससे एक ओर जहां निवेशकों को खूब फायदा हो रहा है वहीं खरीदारों और आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। दरअसल, सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी के बाद दोनों ही कीमती धातु आम लोगों के बजट से बाहर हो गई है।




