जनता से जुड़ी सार्वजनिक समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर होंगे समाधान: हरविंद्र कल्याण

Speaker Harvinder Kalyan: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को करनाल के शुगर मिल विश्राम गृह में आजमन की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और समस्याओं का समाधान करवाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जनता से जुड़ी सार्वजनिक समस्याओं के समाधान प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें तीसरी बार विधायक चुना है। केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार उन्हें हरियाणा विधानसभा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी भले ही बड़ी हो लेकिन जनता से जुड़े विकास कार्य पिछले दो बार के कार्यकाल से भी तेज गति से होंगे। इसके साथ-साथ आमजन की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से घरौंडा विधानसभा के किसी न किसी क्षेत्र में लोगों से जन समस्याओं के संबंध में मिलना हो रहा है। मौके पर ही समस्याओं का समाधान हो सके, इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष हरिवंद्र कल्याण (Speaker Harvinder Kalyan) ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। वह स्वयं समय-समय पर इनकी मॉनिटरिंग करते हैं और जहां जरूरत लगे, आवश्यक दिशा निर्देश भी देते हैं। क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिले, इसको लेकर निरंतर प्रयासरत हैं।
इस मौके पर शुगर मिल के एमडी राजीव प्रसाद तथा शुगर मिल कर्मचारी यूनियन के प्रधान राकेश कुमार व डायरेक्टर पवन कल्याण व धीरज खरकाली ने विधानसभा अध्यक्ष हरिवंद्र कल्याण का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बीडीपीओ रोजी, नायब तहसीलदार राजेश खुराना तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



