देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 27 नए केस मिले! स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक: एक्टिव मरीज हुए 363

Variant JN.1: देश में कोरोना के नए वैरिएंट से बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक- बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई थी।
देशभर में बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।
Also Read This: Jyoti Malhotra ने पाकिस्तान पहुंचाई ये जानकारी
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड के नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादातर केस हल्के (माइल्ड) हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।
बीते दिन शनिवार को 23 नए कोरोना केस सामने आए। महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 पहुंच गई है।
Also Read This: लड़कियों से दोस्ती का लालच देकर बनाया जाता पाकिस्तानी जासूस
WHO ने इन्हें चिंताजनक नहीं माना है, लेकिन निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। हालांकि NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वेरिएंट (Variant JN.1) की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता।




