विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Harvinder Kalyan

Harvinder Kalyan: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह घरौंडा में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनीं व उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

Also Read This: सपना चौधरी का सुपरहिट गाना: 64 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण (Harvinder Kalyan) ने कहा कि उनका प्रयास है कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के मिल तथा आपसी तनावबाजी को भूलकर विकास कार्यो में सभी सहयोग करे ताकि कार्यो में तेजी आए और पारदर्शिता रहे.
उन्होंने कहा कि हलके में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। जनता को अधिक से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिले, इसको लेकर वे निरंतर प्रयासरत हैं।

Also Read This: सपना चौधरी के ऐसे डांस को देख धड़का फैन्स का दिल

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल समाधान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button