भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने शासन को सुशासन में बदलने का दिया विजन: मनोहर लाल

Atal Bihari Vajpayee

Atal Bihari Vajpayee: केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने शासन को सुशासन में बदलने का विजन दिया। उनके इसी विजन को 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में बनाने की घोषणा की थी।

Advertisement

केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल वीरवार को सेक्टर 9 स्थित अटल पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 101वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Also Read This: सर्वाइकल कैंसर जानलेवा! डॉक्टर ने बताया किन महिलाओं को है ज्यादा खतरा

उन्होंने कहा कि भारत ने लगभग 500 वर्षों का गुलामी का काल देखा है, लेकिन महापुरुषों और गुरुओं के बलिदान ने देश की राष्ट्र भावना को कभी झुकने नहीं दिया। आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह कोई सस्ती आजादी नहीं है, बल्कि लाखों बलिदानों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज सरकार का लक्ष्य भारत के 5000 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को संजोए रखना है। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक प्रयास दिखाई दे रहे है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश में शासन, कर्तव्य और सेवा की भावना से कार्य किया। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए स्वर्णिम चतर्भुज का निर्माण किया। उनकी दूरदर्शी सोच ने न केवल देश को सडक़ों से जोड़ा बल्कि उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 2014 में भाजपा की सरकार बनी तब प्रदेश में सुशासन लाने के लिए अनेक योजनाएं लाई गई ताकि जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल सके। आमजन को घर बैठे ही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी वर्ष प्रदेश में सीएम विंडो को लॉन्च किया गया था। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो से जनता की शिकायतों को घर बैठे दूर किया जा रहा है, पिछले 10 वर्षों में 11 लाख शिकायतों का निवारण हुआ। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र और ऑनलाइन राशन कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुँचाया गया और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई।

Also Read This: बार-बार वीडियो देखने के बाद भी नहीं भरेगा मन

अटल जी ने देश को सुशासन की दिखाई राह : हरविन्द्र कल्याण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जी को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है,आज पूरा विश्व अटल जी के योगदान को याद कर रहा है। उन्होंने कहा अटल जी ने उस समय देश में सुशासन स्थापित किया जब राष्ट्र अपनी राह से भटक रहा था। उन्होंने न केवल भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति को उसका हक दिलाने के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था खड़ी की।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नौ साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा में ‘अहंकार की राजनीति’ को समाप्त कर ‘सेवा भाव’ की नई संस्कृति विकसित की है। हरियाणा के युवाओं को बिना ‘खर्ची-पर्ची’ के केवल योग्यता (मेरिट) के आधार पर नौकरी देकर उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत और परिश्रम की राह पर अग्रसर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button