Haryana में आज तेज हवा के साथ ओले भी गिरने का अलर्ट: 2 दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

imd

IMD: हरियाणा में रात से ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि (Hailstorm) भी हो सकती है। वहीं 2 फरवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

Advertisement

जरूर पढ़े: Haryana में कई जिलों में आज सुबह फिर घना कोहरा

न्यूनतम तापमान बढ़ेगा

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलवाई के कारण रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान 8°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद चलने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं रात की ठिठुरन को बढ़ा देंगी। सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की भी आशंका है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

अधिकतम तापमान में गिरावट (IMD)

हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचन्सय गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा, जहां 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, करनाल में दिन का तापमान काफी कम (16.2 डिग्री सेल्सियस) रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button