ग्रुप-डी के पदों के लिए डीएससी और ओएससी के लिए पद हुए आरक्षित: जगमोहन आनंद

Group-D post

Group-D post: करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची प्रदेश सरकार द्वारा उनकी काबिलियत और योग्यता पर रोजगार दिया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

Also Read This: श्री कृष्ण कृपा धाम सेक्टर नौ में हवन यज्ञ और रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक पहल करते हुए ग्रुप-डी (Group-D post) की भर्ती में डीएससी और ओएससी के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 7596 पदों में से 1209 पदों को आरक्षित करने की घोषणा की है। विधायक जगमोहन आनंद ने डीएससी और ओएससी की ग्रुप-डी की भर्ती में पद आरक्षित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ग्रुप-डी में वचित अनुसूचित जातियों (डीएससी) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (ओएससी) के लिए 604 पद आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बीसीए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस, पीएच, ईएसपी, ईएसएम आदि वर्गों के लिए भी आरक्षित सीटों का प्रावधान किया गया है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि ग्रुप-डी के 7596 पदों के लिए जो पद आरक्षित किए गए हैं, उनकी चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) स्कोर का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नॉन-स्टॉप विकास कार्य कर रही है।

Also Read This: देसी घी के सेवन के बाद भूलकर भी न करें इन खाद्य और पेय सामग्री का सेवन

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के भविष्य को देखते हुए यह ऐतिहासिक कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दृढ़ निश्चय के विजन को साकार करता है। युवाओं के बारे में विधायक ने कहा कि वर्तमान में बच्चों को खूब पढऩा चाहिए और अपनी काबिलियत के बल पर रोजगार प्राप्त करना चाहिए। शिक्षा हमारे भविष्य के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि हम शिक्षित होंगे तभी हम एक उज्जवल समाज की कल्पना कर सकतेे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button