Haryana के कई जिलों में आज हो सकती है बूंदाबांदी: कोहरा छाए रहने की संभावना

imd

IMD: हरियाणा में उत्तरी जिलों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। जबकि दक्षिणी हरियाणा में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि यहां पर सुबह के समय घना कोहरा छाने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सोमवार भी दिखाई देगा।

Advertisement

जरूर पढ़े: Haryana में आज तेज हवा के साथ ओले भी गिरने का अलर्ट

ठंडी हवाओं का असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर दिखाई देगा। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

तीन-चार दिन पड़ेगा कोहरा (IMD)

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम प्रणाली से वातावरण में नमी में बढ़ोतरी होने से हरियाणा में आने वाले तीन चार दिनों तक सुबह के घंटों संघन से अति सघन कोहरा देखने को मिलेगा।

छाएगा घना कोहरा

इसके अलावा सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी व कैथल में घना कोहरा छाएगा। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात को घना कोहरा पड़ने की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button