Haryana के 7 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार: 3 दिन बाद बारिश के आसार

imd

IMD: हरियाणा में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मगर दो दिन से अधिकतम तापमान में ठहराव देखा गया है, तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार हरियाणा के 7 जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से करीब 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।

Advertisement

जरूर पढ़े: खेतों में जलाया गया भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता

किसानों को मौसम को लेकर सलाह

हल्की सिंचाई करें : आईएमडी ने सलाह दी है कि राज्य में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के बढ़ते तापमान को देखते हुए हल्की सिंचाई करें। अधिक सिंचाई से बचें ताकि जड़ों में सड़न न हो।

गेहूं को नुकसान नहीं : वैज्ञानिकों का कहना है कि 48 घंटों में इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि हो सकती है। किसानों को संवेदनशील सब्जियों और नर्सरी की निगरानी करनी चाहिए।

जरूर पढ़े: पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को इनेलो के नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड का बनाया चेयरमैन

व्यापक वर्षा की संभावना नहीं (IMD)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में किसी भी प्रकार की व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है, जबकि शेष दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

तापमान इन जिलों में सबसे ज्यादा

हरियाणा में 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक अधिकतम तापमान 8 जिलों में दर्ज किया गया। इनमें हिसार 25.9°C, महेंद्रगढ़-नारनौल 25.5°C, भिवानी 26.6°C, फरीदाबाद 26.8°C, नूंह 26.6°C, रोहतक 25.6°C और सोनीपत 25.4°C शामिल हैं।

राज्य का सबसे अधिक तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस फरीदाबाद में रिकॉर्ड किया गया। औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से करीब 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button