Haryana के 5 जिलों में घना कोहरा: तापमान में आई गिरावट

IMD: हरियाणा में आज भी घना कोहरा छाया है। सोनीपत, करनाल, नारनौल, फतेहाबाद, हिसार समेत अधिकांश जिलों में कोहरे से विजिबिलिटी न क बराबर है। सोनीपत में तो 5 मीटर से भी कम विजिबिलिटी है।
जरूर पढ़े: तू लांग मैं लाची फेम गायिका मन्नत नूर सूरजकुंड आएंगी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक फरवरी को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण कोहरे का मौसम फिर से बन गया है। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे का असर कम होगा और धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत महसूस की जाएगी। सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला था। जिसके कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कल से कोहरा छंटने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। कल से कोहरे की तीव्रता में कमी आने और मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज
मौसम में हो रहा उतार चढ़ाव (IMD)
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव के कारण बनी हुई है। इसी वजह से बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं हल्की ठंड और नमी का असर बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है।
ठंड होगी कम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी माह के पहले सप्ताह के बाद ठंड का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। इससे किसानों, यात्रियों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।




