Haryana के 3 जिलों में बूंदाबांदी, चली तेज हवा: 6 दिन बाद बारिश के आसार

IMD: हरियाणा में कई जिलों में बीती रात को मौसम बदल गया। भिवानी, सिरसा, रेवाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में जहां बूंदाबादी हुई, वहीं सोनीपत, झज्जर में तेज हवा चली। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम में जहल्का बदलाव देखने को मिला। दूसरी तरफ राज्य में औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार को करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 13 जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
जरूर पढ़े: आज ₹3,759 बढ़ी चांदी, ₹2.57 लाख प्रति किलो कीमत
17 को बारिश के आसार
वहीं कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
जरूर पढ़े: टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का होगा मैच
गुरुग्राम सबसे ठंडा
मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस (AWS) में 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिवानी और महेंद्रगढ़ में भी पारा 27 डिग्री के आसपास पहुंच गया। राज्य में न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, औसत न्यूनतम तापमान में लगभग 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।




