Meenu Beniwal के सेवा संकल्प से नीलोखेड़ी में मानवता को मिली नई सांस: 101 रक्तदाताओं ने दिया जीवनदान

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कप्तान मीनू बेनीवाल, हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तथा विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। मीनू बेनीवाल ने कहा कि टीम कप्तान और आशियाना फाउंडेशन लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। कोरोना काल में भी संस्था ने मास्क, ऑक्सीजन सुविधा और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाकर जरूरतमंदों की मदद की थी। उन्होंने घोषणा की कि बजरंग सेवा दल में लगाए जाने वाले 100 रक्तदान शिविरों के लिए सेवा दल को उनकी ओर से आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।
मीनू बेनीवाल (Meenu Beniwal) ने यह भी कहा कि यदि कोई ग्राम पंचायत अपने गांव में खेल स्टेडियम बनवाना चाहती है, तो उसे 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। रक्तदान करने आए युवाओं ने जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लेकर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया है।
विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है। उन्होंने आशियाना फाउंडेशन और टीम कप्तान के कार्यों की सराहना की।
आशियाना फाउंडेशन के अध्यक्ष राम दयाल बलड़ी ने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। स्टेट इंचार्ज एवं एमसी शमशेर सिंह ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया। एमसी सुखविंदर कैनवा बब्लू और एमसी रणजीत ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिलता है और टीम सामाजिक व धार्मिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहती है।
इस अवसर पर चेयरमैन शिवनाथ कपूर, डॉ. अश्वनी, कर्ण मैहला, एडवोकेट राजेश शर्मा, कपिल बक्सी, पंकज बक्सी, रजनीश खासपुर, सरपंच जसविंद्र, योगेश समाजसेवी, मनीष कपूर, अर्पित पोपली, नवजोत सिंह, मोनू रुल्हान, विजय कुमार, जॉनी संधीर और नवीन का विशेष सहयोग रहा।




