हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घरौंडा में सुनी आमजन की समस्याएं

Harvinder Kalyaan: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने रविवार को जन सुनवाई के क्रम में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घरौंडा में आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए हुए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
Also Read This: प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने दी प्रशासन को चेतावनी कड़ा किया जाएगा आंदोलन
जन सुनवाई में लोगों ने मुख्य रूप से सडक़, पानी, बिजली, सीवरेज और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
Also Read This: फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को किया गया गिरफ्तार
इस अवसर पर श्री कल्याण (Harvinder Kalyaan) ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें तीसरी बार विधायक चुना है और केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें हरियाणा विधानसभा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनका प्रयास है कि अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
Also Read This: पलक हर तीसरे लड़के को कर रही डेट; जानें ऐसा क्यों बोलीं श्वेता तिवारी
कल्याण ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। वह स्वयं समय-समय पर इनकी मॉनिटरिंग करते हैं, क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिले, इसको लेकर वे निरंतर प्रयासरत हैं।




