भाजपा सरकार में देश व प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास; महापौर

Mayor Renu Bala: महापौर रेनू बाला गुप्ता ने शुक्रवार को भी नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई कर आमजन की समस्याओं का निवारण किया। उन्होंने कार्यालय में आए नागरिकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारियों को उसका निवारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर के समक्ष सम्पत्ति कर आई.डी. में त्रुटि को दुरूस्त करना, सडक़ों के गढ्ढे भरने, सीवरेज व बरसाती लाईनो की सफाई तथा स्ट्रीट लाईटों को ठीक करने जैसी शिकायतें आई।
महापौर (Mayor Renu Bala) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके पास आमजन की जितनी भी शिकायतें आती हैं, उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। एक शिकायत को लेकर बार-बार नागरिकों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यों के प्रति गम्भीर रहें, किसी प्रकार की कोताही न बरतें और तय समय-सीमा में लोगों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने की फीडबैक भी ली जा सके।
उन्होंने जन सुनवाई के दौरान कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के हित, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि पर केन्द्रित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत नागरिकों की सुविधाओं हेतू पूरे प्रदेश में सामान रूप से विकास कार्य करवा रही है, ताकि लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सके।




