हरियाणा ओलिंपिक संघ ने 28वें राज्य खेलों की तैयारी शुरू करने की दी मंजूरी: राष्ट्रीय खेलों के चयन ट्रायल होंगे पारदर्शी

Olympic Game
हरियाणा ओलिंपिक संघ ने 28वें राज्य खेलों की तैयारी शुरू करने की दी मंजूरी

Olympic Game: हरियाणा ओलिंपिक संघ ने खिलाड़ियों के चयन से लेकर खेल प्रशासन तक पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। पंचकूला स्थित ओलिंपिक भवन में अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई वार्षिक आम सभा में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए चयन ट्रायल निर्धारित मानकों के तहत कराए जाएंगे। खिलाड़ियों के दस्तावेज पंजीकरण के समय ही सत्यापित होंगे और ट्रायल यथासंभव विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही इन्हें प्रतियोगिताओं से करीब 20 से 25 दिन पहले पूरा कराया जाएगा।

ये भी पढ़े: Meenu Beniwal के सेवा संकल्प से नीलोखेड़ी में मानवता को मिली नई सांस

Advertisement

28वें हरियाणा राज्य खेलों (Olympic Game) की तैयारियां शुरू करने को मंजूरी देते हुए प्रस्तावित खेल विधाओं, संभावित स्थलों, आयोजन कैलेंडर, संचालन व्यवस्था और बजट पर चर्चा की गई। इन तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया। खेल प्रशासन को अधिक जवाबदेह और व्यवस्थित बनाने के लिए एथलीट आयोग, एथिक्स आयोग, महिला खेल आयोग, मेडिकल एवं स्पोर्ट्स साइंस आयोग, विधिक मामलों की समिति, वित्त समिति और विपणन समिति के गठन का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा संबद्ध राज्य खेल संघों की सदस्यता, नए खेल संघों की मान्यता, अनुपालन की समीक्षा और आवश्यक कार्यवाही के अधिकार कार्यकारिणी को सौंपे गए। सभी संबद्ध संघों को अपने अद्यतन पदाधिकारियों की सूची नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़े: Haryana के 3 शहरों में दो दिन मौसम रहेगा शुष्क

व्यय, वार्षिक लेखे और आडिट रिपोर्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी

बैठक में 27वें हरियाणा राज्य खेलों (Olympic Game) (प्रथम चरण) के सफल आयोजन की समीक्षा करते हुए खिलाड़ियों की भागीदारी, मेरिट प्रमाण-पत्रों के वितरण और राज्य खेलों को हरियाणा खेल ग्रेडेशन नीति में शामिल किए जाने का स्वागत किया गया। आयोजन पर हुए व्यय, वार्षिक लेखे और आडिट रिपोर्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। साथ ही 27वें राज्य खेलों की काफी टेबल बुक और पोस्ट गेम्स रिपोर्ट प्रकाशित कर उसकी पहली प्रति मुख्यमंत्री को भेंट करने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े: कमाल का है प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

संघ की वेबसाइट का शुभारंभ

ओलिंपिक संघ के राज्य महासचिव एवं विकास व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संघ की वेबसाइट का शुभारंभ किया। अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल ने कहा कि इससे खिलाड़ियों, खेल संघों और आमजन को प्रतियोगिताओं अधिसूचनाओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होगी। बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के विस्तार तथा जिला विकास योजना (डी-प्लान) से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Olympic Game: स्कूली खेलों में नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, हर खिलाड़ी का होगा डिजिटल रिकार्ड

राज्य ब्यूरो जागरण चंडीगढ़ स्कूली खेलों में अब फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा। हर खिलाड़ी का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा, जिससे आयु में गड़बड़ी और गलत श्रेणी में खेलने की शिकायतें खत्म होंगी। शिक्षा विभाग ने 31 जुलाई तक खिलाड़ियों का आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य करते हुए जिला और ब्लाक स्तर के अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। नई व्यवस्था में खिलाड़ियों की पात्रता का स्वतः सत्यापन होगा। आनलाइन पंजीकरण से मैनुअल रिकार्ड रखने की जरूरत समाप्त होगी। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशालय ने सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और प्रभारियों को 31 जुलाई तक सभी पात्र खिलाड़ियों का पंजीकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को एमआइएस लागिन आइडी और पासवर्ड से ही पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button