देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वालों को किया याद: कल्याण ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Tiranga Yatra

Tiranga Yatra: लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से घरौंडा में आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा घरौंडा रेलवे स्टेशन से आरंभ होकर ऊंचा समाना के पक्के पुल धाम पर संपन्न हुई। यात्रा में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हजारों लोगों ने भाग लिया। करीब 2 हजार बाइक का काफिला तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चला।

Advertisement

घरौंडा हलके के चारों मंडलों से बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिलो से रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने दोनों हाथों में तिरंगा ले रखा था। शाम करीब 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष के पहुंचने पर गाजे बाजे व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। श्री कल्याण ने यात्रा में शामिल लोगों को बधाई दी।

Also Read This: पौधों के लिए बहुत फायदेमंद है चावल का पानी: आईये जानते है इस्तेमाल का सही तरीका

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि देश की आजादी के जाबाजों को याद करने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यह अवसर देश की एकता और अखंडता के लिए प्राणों का बलिदान करने वालों को नमन करने का है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देश में हर स्थान पर तिरंगा यात्राओं (Tiranga Yatra) का आयोजन कर जहां आजादी का जश्न मनाया जा रहा है वहीं स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ठोस व मजबूत निर्णय लेकर देश के गौरव को आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने लोगों से देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने बनाने के संकल्प साकार करने के लिए ईमानदारी से कर्त्तव्य निर्वहन का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ हर नागरिक व सामाजिक संस्थाओं की भी है। इनके परिवार हमारे अपने हैं। इन परिवारों के साथ संपर्क बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। शहीदों के बलिदान के कारण आज हम खुले में सांस ले रहे हैं। इन्हें देश कभी नहीं भुला सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button