मोदी जी आतंकियों को उठाकर लाओ भारत: ओवैसी

Asaduddin Owaisi
मोदी जी आतंकियों को उठाकर लाओ भारत: ओवैसी

Asaduddin Owaisi: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि हमने देखा कि वेनेजुएला में ट्रम्प अपनी फौज को भेजकर वहां के राष्ट्रपति को उठाकर अमेरिका ले गए। ऐसा ही कुछ भारत भी कर सकता है।

Also Read This: स्टेज पर एक एक स्टेप के साथ बोली ‘शक्‍की बलमा’

Advertisement

ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कहा कि मोदी जी हम आपको कह रहे हैं कि 26/11 आतंकी हमले करने वाले चाहें वो मसूद अजहर हों या लश्कर-ए-तैयबा का जालिम शैतान। आपका (मोदी) 56 इंच का सीना हो तो उन्हें उठाकर भारत ले आओ।

ओवैसी ने ये बातें मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। AIMIM चीफ ने अपने बयान में वेनेजुएला का जिक्र इसलिए किया क्योंकि 3 जनवरी की रात अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया।

Also Read This: बार-बार वीडियो देखने के बाद भी नहीं भरेगा मन

अमेरिका ने तीसरी बार किसी राष्ट्रपति को पकड़ा (Asaduddin Owaisi)

ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने किसी देश पर सैन्य कार्रवाई करके वहां के राष्ट्रपति या तानाशाह को पकड़ा, इसके पहले 2003 में इराक और 1989 में पनामा में भी कुछ ऐसे ही ऑपरेशन चलाए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button