लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड से लाया गया दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस कस्टडी में लेगी

Goa Fire Incident

Goa Fire Incident: गोवा के नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। थाईलैंड पुलिस ने आज सुबह दोनों भाइयों को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैंकॉक से दिल्ली के लिए रवाना किया था।

Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस की एक टीम उनका इंतजार कर रही है। पुलिस दोनों भाइयों को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लेगी। फिर उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।

Also Read This: हरियाणा को दुनिया की मजबूत खेल शक्ति बनाना लक्ष्यः मीनू बेनीवाल

लूथरा ब्रदर्स फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ और गौरव, बर्च क्लब के अलावा अन्य 42 कंपनियों से भी जुड़े हैं, जिनमें कई सिर्फ कागज पर मौजूद हैं। ये सभी कंपनियां दिल्ली में एक ही पते (2590, ग्राउंड फ्लोर, हडसन लाइन, नार्थ वेस्ट दिल्ली) पर रजिस्टर्ड हैं।

कॉर्पोरेट रिकॉर्ड से पता चलता है कि लूथरा भाई फर्जी कंपनियों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLPs) में डायरेक्टर या पार्टनर के तौर पर लिस्टेड हैं। ऐसी कंपनियों का इस्तेमाल आमतौर पर बेनामी लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जाता है। हालांकि, अभी इसकी जांच होना बाकी है।

Also Read This: हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की सख्त चेतावनी

थाईलैंड में खाना खाने निकले

लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में तब पकड़ा गया था। जब दोनों भाई होटल से बाहर खाना खाने निकले थे। 9 दिसंबर को थाई अधिकारियों को पता चला कि जिन भाइयों को पुलिस भारत में ढूंढ रही थी, वे फुकेट में हैं।

भारतीय एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद थाई अधिकारियों ने पहले ही होटल पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। जब भाई होटल से बाहर निकले तो थाई इमिग्रेशन और पुलिस अधिकारियों ने उनकी पहचान और यात्रा की डिटेल्स वेरिफाई कीं और पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button