Bank Holiday: 27 जनवरी तक रहेंगे बैंक बंद: इस वजह से नहीं होगा कामकाज

Bank Holiday

Bank Holiday: बैंक कर्मचारी संगठनों ने लंबे समय से लंबित पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल (Nationwide strike on January 27) का ऐलान किया है। यदि यह हड़ताल होती है, तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लगातार तीन दिन तक कामकाज प्रभावित रह सकता है, क्योंकि 25 और 26 जनवरी को पहले से ही अवकाश है। बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 27 जनवरी को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया गया है। यदि हड़ताल होती है, तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लेनदेन, चेक क्लियरेंस जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Advertisement

जरूर पढ़े: Haryana के 6 जिलों में शीतलहर, कोहरे का अलर्ट जारी: तापमान पहुंचा 1.6 डिग्री

नाराजगी की वजह (Bank Holiday)

फिलहाल बैंक कर्मचारियों (employees) को रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश मिलता है। सभी शनिवार को छुट्टी देने पर मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूएफबीयू के बीच सहमति बनी थी। यूएफबीयू का कहना है कि आरबीआई (RBI), एलआईसी (LIC), जीआईसी, शेयर बाजार (Share Market) और सरकारी दफ्तर पहले से ही पांच दिन के कार्य सप्ताह का पालन कर रहे हैं, ऐसे में बैंकों को इससे अलग रखना तर्कसंगत नहीं है।

जरूर पढ़े: क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला: तेजी से बढ़ रहा जंगी बेड़ा

क्यों कर रहे बैंक हड़ताल

अधिकारियों और कर्मचारियों के नौ संगठनों के शीर्ष निकाय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के हड़ताल नोटिस (strike notice) के बाद मुख्य श्रम आयुक्त ने बुधवार और गुरुवार को सुलह बैठकें आयोजित की थीं। यूएफबीयू ने एक बयान में कहा, “बैठक में आईबीए और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के अधिकारी भी मौजूद थे। यूएफबीयू की ओर से सभी नौ घटक संगठन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button