Haryana के 6 जिलों में शीतलहर, कोहरे का अलर्ट जारी: तापमान पहुंचा 1.6 डिग्री

IMD: हरियाणा में शीतलहर लहर चल रही है। इसके चलते कई जिलों में कोहरे से लोगों को राहत मिली है। हरियाणा के राजस्थान से लगते इलाकों में पाला भी जम रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को राज्य के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।
IMD की चेतावनी के अनुसार, 25 जनवरी को प्रदेश के 7 जिलों में पाला जम सकता है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी शामिल हैं। इसके अलावा 6 जिलों में गहरा कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पंचकूला शामिल हैं। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
जरूर पढ़े: क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला: तेजी से बढ़ रहा जंगी बेड़ा
तापमान जमाव बिंदू की ओर
प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिरावट पर है और ठंड का असर तेज होता जा रहा है। 24 जनवरी को हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस हिसार में रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात और सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। करनाल में 4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री और भिवानी में 3 डिग्री के आसपास रहा।
जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज
IMD: दिन का तापमान गिरा
वहीं, शीतलहर के कारण हरियाणा में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि धूप खिलने से राहत मिली, मगर ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाए रखी। IMD के अनुसार, 24 जनवरी को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया।
सबसे अधिक तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 15.4 डिग्री, रोहतक में 15.7 डिग्री और गुरुग्राम में करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।




